फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Driver dies after falling from the car and falling into the drain

गाड़ी से छिटककर नाले में गिरने से चालक की मौत

Thu, 09 Sep 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after falling from the car and falling into the drain
भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाला में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर सड़क पर प्रंघाला नाले के पास एक जीप अनियंत्रित होकर नाले की तरफ लटक गई। जबकि, चालक गाड़ी से छिटक कर नाले में जा गिरा, जिसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गजो राम पुत्र नुरध राम निवासी गांव चननी डाकघर खणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गजो राम बुधवार देर रात भरमौर-हड़सर मार्ग पर पिकअप नंबर एचपी 47ए-0187 लेकर जा रहा था। प्रंघाला नाले के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले की तरफ लटक गई जबकि, चालक गजो राम गाड़ी से नीचे खाई में जा गिरा। देर रात हुई घटना की वजह से इसका आसपास के लोगों को भी पता नहीं चल सका। वीरवार सुबह जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से प्रंघाला नाले में लापता चालक को ढूंढने का अभियान छेड़ा, जहां चालक उन्हें मृत मिला। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed