फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water supply stalled in Lesui school for three days

लेसुई स्कूल में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 01 Apr 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in Lesui school for three days
राउपा लेसुई में पानी की खाली बोतलें लेकर खड़ी छात्राएं। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला लेसुई में तीन दिन से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। हालात यह हैं कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पीने के लिए रोजाना घरों से बोतलें भरकर पानी लाना पड़ रहा है। पानी के अभाव में मिड-डे मील बनाना भी चुनौती बना हुआ है। गांव में भी कोई प्राकृतिक जलस्रोत न होने से मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। अभिभावकों का आरोप है कि कई बार जलशक्ति विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चुराह उपमंडल के तहत राजकीय उच्च पाठशाला लेसुई में दसवीं कक्षा तक 180 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों को एक तरफ पीने का पानी नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर शौच आदि के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पानी के अभाव में बच्चों और अध्यापक वर्ग को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों सानू चौहान, बलदेव चौहान, देशराज ठाकुर, शशिकांत चौहान, ललित ठाकुर, कुलदीप, कर्मचंद, प्रेम सिंह और राहुल चौहान ने बताया कि बच्चों को स्कूल बैग के अलावा पानी की बोतल भी घर से ही स्कूल लेकर जानी पड़ रही है। स्कूल में तीन दिन से पानी नहीं है। स्कूल में कपाड़ी, कटारबाई, बहनोता, पधर, सारोवा, भलुई, समादि, छजोट, ब्याला और कलई से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी बलवीर ने कहा कि स्कूल में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। विद्यालय के आसपास पानी का दूसरा सोर्स भी नहीं है। इससे मिड-डे मील बनाने में भी दिक्कत हो रही है। जलशक्ति विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया गया है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कहा कि ऐसी बात है तो पेयजल समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed