{"_id":"63c540e00668a13a2806be08","slug":"door-to-door-waste-picking-scheme-gasps-chamba-news-c-19-1-32648-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना हांफी
विज्ञापन
नगर पंचायत चुवाड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना धराशाही
कूड़े के ढ़ेरों में जंगली व लावारिश मवेशी मारते है मुंह, बिखरी रहती है गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की योजना हांफी गई है। नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित किए गए समय पर ही गृह मालिक अपने घरों का कूड़ा सफाई कर्मियों को प्रदान करेंगे। बावजूद इसके नपं चुवाड़ी के समस्त वार्डों में कूड़े-कर्कट के ढेर लगे रहते हैं।
हैरानी की बात यह है कि कई बार लोगों से आग्रह करने के बावजूद खुलेआम कूड़ा-कर्कट फेंक कर नपं चुवाड़ी की सुंदरता को ग्रहण लगाया जा रहा है। दूसरी ओर कई बार विभिन्न वार्डों में नपं चुवाड़ी की कूड़ा-कर्कट एकत्रित करने के लिए गाड़ियां न आने से गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। कूड़ा-कर्कटों के इन ढेरों को जंगली और लावारिस मवेशी सड़क पर बिखेर देते हैं। इससे खासकर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाददाता ने नगर पंचायत चुवाड़ी के लोगों से मिल उनकी राय जानी।
नपं चुवाड़ी के वार्ड नंबर-7 में कूड़े-कर्कट के ढेर लगे रहते हैं। नपं चुवाड़ी की ओर से समय-समय पर कूड़ा-कर्कट न उठाए जाने से स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -सौरभ महाजन, वार्ड नंबर-7 निवासी।
विज्ञापन
नपं चुवाड़ी के विभिन्न वार्डों में कूड़ेपात्रों का अभाव है। इससे अक्सर कूड़ा-कर्कट सड़क पर बिखरा रहता है। इससे क्षेत्र की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। -निर्भय ओहरी, वार्ड नंबर-2 निवासी।
नपं चुवाड़ी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का समय सुबह निर्धारित होना चाहिए। सुबह आठ से नौ बजे के बीच कूड़े की गाड़ी चलने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार दो दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। -छोटू मोहम्मद, वार्ड नंबर-1 निवासी।
सुदली चौक और एसबीआई की शाखा के पास से रोजाना कूड़ा-कर्कट न उठाया जाना लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। नपं को रोजाना कूड़ा-कर्कट उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए।-- सतपाल ठाकुर, सुदली निवासी।
नपं चुवाड़ी में रोजाना कूड़े की गाड़ी आती है। लोगों को सहयोग करते हुए कूड़े को गाड़ी में ही डालने के लिए देना चाहिए। कहा कि नपं चुवाड़ी में कूड़ेदान रखने की अनुमति नहीं है। डोर-टू-डोर कूड़ा-कर्कट उठाने के ही निर्देश मिले हैं।
गणेश कुमार, पंचायत सचिव।
विज्ञापन
कूड़े के ढ़ेरों में जंगली व लावारिश मवेशी मारते है मुंह, बिखरी रहती है गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की योजना हांफी गई है। नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित किए गए समय पर ही गृह मालिक अपने घरों का कूड़ा सफाई कर्मियों को प्रदान करेंगे। बावजूद इसके नपं चुवाड़ी के समस्त वार्डों में कूड़े-कर्कट के ढेर लगे रहते हैं।
हैरानी की बात यह है कि कई बार लोगों से आग्रह करने के बावजूद खुलेआम कूड़ा-कर्कट फेंक कर नपं चुवाड़ी की सुंदरता को ग्रहण लगाया जा रहा है। दूसरी ओर कई बार विभिन्न वार्डों में नपं चुवाड़ी की कूड़ा-कर्कट एकत्रित करने के लिए गाड़ियां न आने से गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। कूड़ा-कर्कटों के इन ढेरों को जंगली और लावारिस मवेशी सड़क पर बिखेर देते हैं। इससे खासकर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाददाता ने नगर पंचायत चुवाड़ी के लोगों से मिल उनकी राय जानी।
विज्ञापन
नपं चुवाड़ी के वार्ड नंबर-7 में कूड़े-कर्कट के ढेर लगे रहते हैं। नपं चुवाड़ी की ओर से समय-समय पर कूड़ा-कर्कट न उठाए जाने से स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -सौरभ महाजन, वार्ड नंबर-7 निवासी।
विज्ञापन
नपं चुवाड़ी के विभिन्न वार्डों में कूड़ेपात्रों का अभाव है। इससे अक्सर कूड़ा-कर्कट सड़क पर बिखरा रहता है। इससे क्षेत्र की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। -निर्भय ओहरी, वार्ड नंबर-2 निवासी।
नपं चुवाड़ी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का समय सुबह निर्धारित होना चाहिए। सुबह आठ से नौ बजे के बीच कूड़े की गाड़ी चलने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार दो दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। -छोटू मोहम्मद, वार्ड नंबर-1 निवासी।
सुदली चौक और एसबीआई की शाखा के पास से रोजाना कूड़ा-कर्कट न उठाया जाना लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। नपं को रोजाना कूड़ा-कर्कट उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए।