फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dfour houses of Seriue to the absence of riots,

Chamba News: डंगे न लगने से सेरी के चार घरों को खतरा

Thu, 19 Jan 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Jan 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dfour houses of Seriue to the absence of riots,
तीसा (चंबा)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने दो साल पहले नकरोड़ से कॉलोनी मोड़ तक सड़क विस्तारीकरण का कार्य किया था। इस दौरान ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया था कि सड़क के किनारों पर डंगों का निर्माण किया जाएगा लेकिन डंगों का निर्माण न होने से सेरी गांव के चार घरों को खतरा पैदा हो गया है। सड़क का कार्य करने के बाद जमीन में दरारें पड़ गई हैं जिससे प्रभावित ग्रामीणों में खौफ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग सड़क के किनारे डंगे नहीं लगाता है तो उनके मकान तक जमींदोज हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों महेंद्र ठाकुर, हिम्मत सिंह, नरैण सिंह, पंकज ठाकुर, विरेंद्र कुमार और साहिल कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से नकरोड़ से काॅलोनी मोड़ तक 12 किलोमीटर सड़क का विस्तारीकरण करने के लिए सड़क किनारे कटाई का कार्य करवाया गया। इस दौरान तीसा पुल से लेकर तीसा बस अड्डे तक अमूमन तीन किलोमीटर के मार्ग पर विभाग ने रिहायशी क्षेत्र में जल्द सुरक्षा दीवारें (डंगे) लगवाने की बात भी कही। बावजूद इसके दो वर्ष का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी विभाग इस स्थान पर डंगे लगवाने का कार्य आरंभ तक नहीं करवाया। बताया कि जमीन में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारों के बारे में विभागीय कर्मचारियों को भी अवगत करवाया गया है लेकिन कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से समय रहते डंगों का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क के किनारे डंगे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed