फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deputy Commissioner visited Bharmour to review the arrangements

Chamba News: उपायुक्त ने भरमौर का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 09 Aug 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner visited Bharmour to review the arrangements
भरमौर (चंबा)। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बुधवार को जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर उप मंडलीय प्रशासन भरमौर की ओर से तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी भी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस दौरान भरमौर-हड़सर संपर्क सड़क पर प्रंघाला नाले में भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ में प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्यों, नाले के तटीकरण (चैनेलाइजेशन) से संबंधित कार्यों को लेकर अपूर्व देवगन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भरमौर को मणिमहेश यात्रा के शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम कुलबीर सिंह राणा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed