फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand to start science faculty in Pajja school

Chamba News: पज्जा स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग

Fri, 30 Jun 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Demand to start science faculty in Pajja school
चंबा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग एवं प्रदेश सरकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पज्जा में विज्ञान संकाय आरंभ की मांग की है। कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय में शिक्षा अर्जित करने के लिए दूसरे स्कूलों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में रोजाना बच्चों को बस में 30 से 40 रुपये किराये के रूप में खर्च करने पड़ते हैं। इससे अभिभावकों के जेब पर भी खूब कैंची चल रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों मेघा देवी, मनीष कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, महेश कुमार और मीना कुमारी का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश विद्यार्थी विज्ञान पढ़ने में अपनी रुचि रखते हैं लेकिन विद्यालय में विज्ञान संकाय न होने के कारण उन्हें भलेई, चंबा या फिर बनीखेत के स्कूलों में दाखिला लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कहा कि अगर स्कूल में विज्ञान संकाय की सुविधा मिलती है तो विद्यार्थी अपने नजदीकी विद्यालय में ही शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछेक बच्चे किराये के कमरे में पढ़ाई करने के लिए विवश हैं। जो अभिभावक अपने बच्चों को दूरदराज के स्कूलों में विज्ञान विषय में शिक्षा अर्जित नहीं करवा पाते हैं उन्हें मजबूरन कला संकाय ही पढ़ाना पड़ता है। उन्होंने शिक्षा विभाग से विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग की है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि विज्ञान संकाय शुरू करने को लेकर एसएमसी की ओर से उनके पास पहुंचे प्रस्ताव के आधार पर शिक्षा विभाग को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed