{"_id":"6054ae0a8ebc3e59220c5e4f","slug":"demand-to-fill-the-post-of-lecturers-in-saluni-college-chamba-news-sml364763021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी कॉलेज में प्रवक्ताओं के पद भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी कॉलेज में प्रवक्ताओं के पद भरने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवक्ताओं के खाली पदों को भरने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने की। उन्होंने शिक्षा निदेशक को सलूणी कॉलेज में प्रवक्ताओं के खाली पदों के बारे में बताया। कहा कि प्रवक्ताओं के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि सलूणी कॉलेज में बीस पंचायतों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कॉलेज में प्रवक्ताओं के पद खाली होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज में प्राचार्य, राजनीतिक शास्त्र, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास सहित अन्य विषयों के प्रवक्ताओं के के पद खाली पड़े हैं। पदों को भरने के लिए विद्यार्थी और अभिभावक कुछ दिन पहले भी सलूणी में रैली निकाल चुके हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। कॉलेज में साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में प्रवक्ताओं के खाली पदों को शीघ्र भरा जाए।
शिक्षा निदेेशक अमरजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि कॉलेज में प्रवक्ताओं के पदों को भरने के लिए प्रयास किया जाएगा।