फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   demand of health centre in Kharal

खरल में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग

Sat, 03 Apr 2021 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
demand of health centre in Kharal
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की तीन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने के लिए दस किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत खरल, सियुला और खरोटी में रहने वाले लोगों को छोटी बीमारी का उपचार करवाने के लिए भी दस किमी दूर सलूणी जाना पड़ता है। हालांकि, इन पंचायतों के लोग खरल में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन, ग्रामीणों की यह मांग आज दिन तक पूरी नहीं हो पाई। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामसभा की बैठकों में भी ग्रामीणों ने खरल में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया लेकिन ग्रामसभा के प्रस्तावों पर भी कोई गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार जहां घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे कर रही रही है वहीं, उपरोक्त पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीण छोटी बीमारी का उपचार करवाने के लिए दस किमी दूर सलूणी जा रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार होने पर मरीज को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। दस किमी का सफर तय करने से पहले कई मर्तबा गंभीर मरीज बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

बीएमओ किहार डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण लिखित रूप में उन्हें प्रस्ताव बनाकर देते हैं, तो उसे स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों और सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed