फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Death of a person after falling from a lenter in the house

Chamba News: व्यक्ति की घर में लेंटर से गिरने पर मौत

Thu, 23 Feb 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Death of a person after falling from a lenter in the house
चंबा। शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे व्यक्ति की लेंटर से गिरने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार (34) पुत्र भगत राम निवासी राजनगर के रूप मेंं हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार शादी समारोह में शरीक होने के बाद बुधवार देररात घर पहुंचा था। अचानक घर के लेंटर से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। लेंटर से कुछ गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बेसुध हालत में परिजन उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। यहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलावस्था में लाए गए व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed