फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness spread in Dudra, Bhageseri, Aliani villages for seven days

Chamba News: दुद्रा, भगसेरी, अलियाणी गांवों में सात दिन से पसरा अंधेरा

Fri, 06 Sep 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Darkness spread in Dudra, Bhageseri, Aliani villages for seven days
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की पंचायत पधर के गांव दुद्रा,भगसेरी और अलियाणी में सात दिन से अंधेरा पसरा है। दुद्रा गांव के समीप रखवाया गया 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया है।
विज्ञापन

बिजली गुल होने में क्षेत्र के 100 परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई बंद होने से विद्यार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी से पढ़ाई करनी पड़ रही है। ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाकर मोबाइल की बैटरी चार्ज कर रहे हैं। विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की गई है, लेकिन समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने बोर्ड के अधिकारियों को चेताया है कि यदि समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो वे बिजली बोर्ड अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

रोहित ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर, हरविंदर पठानिया, दीपू पठानिया, उमेदा, पवन कुमार, ईशर राम, संजू, राज कुमार और मनोज कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से उनके इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बन गए हैं। शाम ढलने से पहले ही खाना पकाना पड़ रहा है। उनके क्षेत्र अति दुर्गम हैं। ऐसे में बिजली न होने से जंगली जानवरों का भी भय रहता है। बिजली गुल होने से क्षेत्र में दो आटा चक्की मशीनें भी बंद हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से ऐसी समस्या आई है। जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवा कर विद्युत सप्लाई को सुचारू करवा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed