फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie buzzing with tourists, businessmen cheer

Chamba News: डलहौजी सैलानियों से गुलजार, कारोबारी चहके

Fri, 07 Apr 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie buzzing with tourists, businessmen cheer
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी सैलानियों से गुलजार हो गया है। सप्ताह में अचानक तीन छुट्टियां एक साथ आने से सैलानी डलहौजी में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। होटलों में ठहरने के लिए फोन की घंटियां घनघना रही हैं। इससे होटलियरों को कारोबार के चमकने की उम्मीद जगी है। पिछले दिनों लगातार बारिश होने की वजह से सैलानी डलहौजी से अपना किनारा कर रहे थे। ऐसे में होटल सहित अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को पर्यटन सीजन में घाटा होने की चिंता सता रही थी। ऐसे में अचानक तीन छुट्टियां एक साथ आने पर जब सैलानियों ने डलहौजी में दस्तक देना शुरू की तो व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक लौट आई। रोजाना होटलों में बुकिंग के लिए सैलानी फोन कर रहे हैं। इसके अलावा डलहौजी की सूनी पड़ चुकी गलियों में भी सैलानियों की दस्तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस बार मार्च और अप्रैल में 25 प्रतिशत सैलानी कम डलहौजी पहुंचे हैं। ऐसे में यही अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद पूरा पर्यटन सीजन ही इस तरह फीका न रहे। वहीं कोरोना संक्रमण से भी खतरा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सैलानियों की डलहौजी में दस्तक को देखकर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। डलहौजी में अधिकतर कारोबारियों का व्यवसाय पर्यटन पर ही निर्भर है। ऐसे में उनकी आय का मुख्य साधन पर्यटन सीजन में होने वाली कमाई पर निर्भर रहता है। उम्मीद जताई कि रविवार तक डलहौजी में सैलानियों की चहलकदमी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed