फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of women gathered to get e-KYC done

Chamba News: ई-केवाईसी करवाने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

Wed, 28 Feb 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Feb 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered to get e-KYC done
चंबा करीयां गैस एजेंसी के बाहर ईकेवाईसी करवाने के लिए लगी महिलाओं की भीड़।संवाद
ई-केवाईसी करवाने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते करियां गांव स्थित घरेलू गैस एजेंसी में ई-केवाईसी करवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूरदराज क्षेत्रों की महिलाएं ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंचीं। बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक महिलाएं ई-केवाइसी करवाने के लिए बारी आने का इंतजार करती रहीं। घरेलू गैस सिलिंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए 29 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तारीख है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज गैस सिलिंडर एजेंसियों में जमा करवाना अनिवार्य है। ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर लेना मुश्किल हो सकता है। संवाद

--
स्कूल गेट के बाहर बनी पार्किंग, विद्यार्थी-स्टाफ परेशान
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के गेट के बाहर पार्किंग स्थल बनता नजर आ रहा है। विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर दो पहिया वाहनों का पार्क होना इसकी मुख्य वजह है। लोगों की ओर से बेतरतीब ढंग से स्कूल गेट के बाहर दो पहिया वाहनों को पार्क कर दिया जाता है। इस कारण विद्यार्थियों सहित स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाइकों के आड़े-तिरछे खड़े करने से विद्यार्थी के चलने से अचानक बाइक गिरने पर विद्यार्थी चोटिल भी हो सकता है। प्रबुद्धजनों ने पुलिस अधीक्षक से मांग उठाई है कि विद्यालय के गेट के बाहर बाइकें पार्क करने वालों के चालान काट कर उन्हें यहां से हटवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed