{"_id":"ba1f09ffa0f9780927aaa7eb0e1db6f0","slug":"work-stopped-at-holi-power-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में पावर प्रोजेक्ट का काम बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली में पावर प्रोजेक्ट का काम बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा, गरोला
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबायली क्षेत्र होली में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना की वादाखिलाफी पर बिफरे लोगों ने सोमवार को एकजुट होकर एडिट फोर का काम बंद करवा दिया। ये सभी लोग परियोजना प्रभावित गांव ज्यूरा, ककरी, स्वाई और वासंदा के रहने वाले हैं। परियोजना ने कार्य शुरू करते समय इन्हें विश्वास दिलाया था कि परियोजना की ओर से इन्हें रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। हालांकि, ऐसा अभी तक नहीं कुछ हुआ।
विज्ञापन
लिहाजा, लोगों ने एकजुट होकर परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को लोगों ने परियोजना प्रबंधन की वादाखिलाफी पर जोर-जोर से नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर पहुंचे पवन कुमार, बिटू कुमार, सुरेश कुमार, प्यार सिंह और जगदीश कुमार ने बताया कि उनका यह संघर्ष तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक परियोजना प्रबंधन प्रभावितों को उनका हक नहीं देता।
विज्ञापन
अगर परियोजना शीघ्र प्रभावितों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो परियोजना की सभी साइटों पर काम बंद करवा दिया जाएगा। इस बारे में परियोजना के एजीएम संजय ने बताया कि शीघ्र प्रभावितों से बातचीत कर समस्या का निपटारा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन