{"_id":"f803763b7f15b165409e54f35dc34855","slug":"traffic-jam-in-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जगह-जगह रोजाना लग रहा घंटों ट्रैफिक जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में जगह-जगह रोजाना लग रहा घंटों ट्रैफिक जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 23 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
शहर में रोज लग रहे ट्रैफिक जाम से लोगों को अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। शहर के विभिन्न स्थानों में रोजाना घंटा भर जाम लग रहा है। इसके कारण आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के बीचों-बीच ट्रैफिक जाम लगने से एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जब कोई एंबुलेंस मरीज को लेकर चंबा अस्पताल लेकर आती है तो शहर में लगे ट्रैफिक जाम में उसे काफी समय तक फंसना पड़ता है, जिससे मरीज अस्पताल में समय पर नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी चरणजीत सिंह, रोशन लाल, होशियारा राम, मोहन लाल, संजय कुमार, योगेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, देवराज और मुकेश कुमार ने बताया कि शहर में इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण पैदल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि दिन के समय मुख्य बाजार में गाड़ियों की एंट्री बंद की जाए ताकि आम लोगों को शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि दिन के समय बाजार में गाड़ियों की इतनी ज्यादा संख्या होती है कि आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि शहर के बाजार में बढ़ रही गाड़ियों की संख्या से भी ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। इसलिए बाजार में गाड़ियों की एंट्री बंद की जानी चाहिए।