{"_id":"583c2e454f1c1b0d1ede53a6","slug":"tempo-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा में टैंपो लुढ़का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा में टैंपो लुढ़का
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 28 Nov 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
घायल अस्पताल में।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा के पास रविवार को शाम के समय एक टैंपो खाई में लुढ़क गया। जिससे टैंपो चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र देवी चंद निवासी सरोल टैंपो लेकर कियाणी से चंबा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान राजपुरा के पास चालक ने टैंपो पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे टैंपो सड़क से नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों ने घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि रविवार को शाम के समय टैंपो दुर्घटना के एक घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का मामला होने के कारण पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को राजपुरा में टैंपो दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल चालक का बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।