{"_id":"57bf18fb4f1c1b305fd4f098","slug":"poisin-eat","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 25 Aug 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाने से एक युवती की तबीयत खराब हो गई जिसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्प्ताल चंबा लाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को किरन (18) पुत्री जोगिंद्र निवासी गांव साच ने जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
तबीयत के ज्यादा खराब होने पर परिवार के अन्य सदस्य उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि बुधवार रात के समय युवती को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में लाया गया।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। उन्होंने कहा कि जहर का मामला होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में आकर युवती का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन