{"_id":"4681935103d453d1c443c37320ae0433","slug":"panchyat-election-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में बीडीसी अध्यक्ष का चुनाव आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर में बीडीसी अध्यक्ष का चुनाव आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पंचायत समिति अध्यक्ष की ताजपोशी की घड़ियां खत्म हो गई हैं। एसडीएम कार्यालय में सोमवार को होने वाली बैठक में अध्यक्ष पद का फैसला होगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद जनजातीय श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित है और खास बात यह है कि भरमौर में कांग्रेस के पास एक भी महिला सदस्य नहीं है। ऐसे में भाजपा से जुड़ी किसी एक महिला का अध्यक्ष पद पर काबिज होना तय है लेकिन अभी तक भाजपा सार्वजनिक रूप से अध्यक्ष का नाम तय नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
इसे भरमौर भाजपा में आपसी मतभेद के रूप में देखा जा रहा है। अब ऐसे में सोमवार को दो या इससे अधिक महिलाएं अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताती हैं तो भाजपा की फूट सार्वजनिक हो जाएगी लेकिन सर्वसम्मति से अध्यक्ष को चुन लिया जाता है तो भाजपा का रुतबा भरमौर उपमंडल में और मजबूत हो जाएगा। यहां देखने वाली बात यह भी है कि कितने लोग अध्यक्ष पद की ताजपोशी का बहिष्कार करते हैं। कोरम पूरा होने के लिए कम से कम नौ लोगों का मौजूद रहना आवश्यक है।
विज्ञापन
फिलहाल, प्रशासन की ओर से अध्यक्ष पद की ताजपोशी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरम पूरा होने के लिए नौ लोगों का मौजूद रहना आवश्यक है।
इनसेट...
आज होगा अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चयन : एसडीएम
उपमंडलाधिकारी डॉक्टर जितेंद्र कंवर ने बताया कि लघु सचिवालय भरमौर में नवनिर्वाचित पंद्रह सदस्यों में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष चुना जाना है। इसके तहत यह सदस्य अपने में से एक महिला सदस्य को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव करेंगे। इस बार पंचायत समिति के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति महिला पद के लिए आरक्षित है।
इनसेट...
अध्यक्ष की घोषणा नहीं की है : भाजपा मंडलाध्यक्ष
उधर, भाजपा के मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा का कहना है कि भाजपा की ओर से अभी तक अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ही अध्यक्ष पद का नाम तय किया जाएगा और सभी भाजपा के जीते हुए बीडीसी सदस्य इस नाम का समर्थन करेंगे। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा।