{"_id":"30ff28aaee6f1b050cc8ee2f5ceb0b3e","slug":"open-sevrej-pipe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में खुली सीवरेज पाइपों से पीलिया होने का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर में खुली सीवरेज पाइपों से पीलिया होने का खतरा
ब्यूरो /अमर उजाला, भ्ारमाौर, चंबा
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीलिया की दस्तक से भरमौर के लोग भी डरे हुए हैं। यहां सीवरेज के लिए बनाई गई नालियों की हालत काफी खराब है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं तो कहीं गंदगी की लीकेज से बदबू फैल रही है। सीवरेज की इन नालियों के साथ ही पेयजल पाइपें भी जोड़ी गई हैं जिससे घरों तक गंदगी पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोग इस संबंध में कई बार प्रशासन से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों प्रीतम चंद, राजेश, भक्त राम, रवि, चतरो, कंठ, सुरजीत, पुरशोतम का कहना है कि भरमौर में यदि व्यवस्था को सुधारा न गया तो यहां भी पीलिया जैसी बीमारी पांव पसार सकती है। उन्होंने उपमंडल प्रशासन से आह्वान किया है कि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएं। इस संबंध में एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर का कहना है कि संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए जाएंगे और इस दिशा में उचित कदम उठाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन