{"_id":"583989a14f1c1bd14d13af3e","slug":"one-died-in-sal-khadd","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल खड्ड में मिला बिजली बोर्ड के लाइनमैन का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल खड्ड में मिला बिजली बोर्ड के लाइनमैन का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 26 Nov 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल खड्ड में शनिवार को बिजली बोर्ड के लाइनमैन का शव मिला है। शव की पहचान शशि पाल पुत्र स्वर्गीय ज्ञान चंद निवासी गांव भुज्जा डाकघर उटीप के रूप में हुई है। जो पिछले दो दिनों से घर से गायब चल रहा था।
विज्ञापन
24 नवंबर को शशि पाल अपनी नाइट ड्यूटी पूरी करके घर जा रहा था। लेकिन रास्ते में पांव फिसलने से वह साल खड्ड में गिर गया था। जिसका पता शनिवार को लगा। जब उसका शरीर खड्ड के पानी में तैर रहा था जबकि 24 नवंबर को उसके घर पर नहीं पहुंचने के बाद परिवार वालों ने सभी जगह पर उसकी तलाश की।
विज्ञापन
शनिवार को हतेरू पुली से गुजरते समय स्थानीय लोगों ने पानी में व्यक्ति के शव को देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस व शशि पाल के परिवार वालों को दी। पुलिस व शशि पाल के परिवार वालों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि हतेरू पुली के नीचे साल खड्ड में बिजली बोर्ड के लाइनमैन की लाश मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।