{"_id":"57c1c2cb4f1c1b602fd4f640","slug":"one-died-in-gorikund","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीकुंड में मणिमहेश यात्री की मौत, शव लाने रेस्क्यू टीम रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरीकुंड में मणिमहेश यात्री की मौत, शव लाने रेस्क्यू टीम रवाना
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार को गौरीकुंड में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। जो अपने परिवार के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। लेकिन रास्ते में तबीयत खराब होने की वजह से वह गौरीकुंड में बैठ गया और वहां से दोबारा उठ नहीं पाया।
विज्ञापन
श्रद्धालु के शव को रेस्क्यू दल के सदस्य भरमौर ला रहे हैं। मृत व्यक्ति की पहचान स्वामी राज चौहान निवासी गांव सिद्ध लोहड़ी तहसील गुदाड़ जिला डोडा के रूप में हुई है। अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने गौरीकुंड में श्रद्धालु की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम के सदस्य शव को नीचे लेकर आ रहे हैं जिसके बाद उसका भरमौर में पोस्टमार्टम होगा। ट्रस्ट शव को भरमौर से जम्मू-कश्मीर तक ले जाने का सारा खर्च उठाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भरमौर के तहसीलदार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान यह अब तक की तीसरी मौत है और तीनों ही श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते थे।
विज्ञापन