{"_id":"57c06c0a4f1c1bd619d4f037","slug":"one-died-in-brehi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेही पिकअप हादसे के घायल की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेही पिकअप हादसे के घायल की उपचार के दौरान मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेही पिकअप हादसे में घायल व्यक्ति की वीरवार देर रात क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार करीब सप्ताह पूर्व ब्रेही में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें सवार केसर पुत्र नारायण सिंह निवासी गैहरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा में भी उसका इलाज नहीं होने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके बचने की उम्मीद को न के बराबर बताया। वहां से निराश होकर उसके परिजन उसे वापस क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आए। लेकिन वीरवार रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन पिकअप हादसे के घायल ने वीरवार रात के समय अपने प्राणों को त्याग दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
उधर, पुलिस प्रवक्ता एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिकअप हादसे के घायल की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका शव हिरासत में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्ट मार्टम करवाया। पोस्ट मार्टम करवाने के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन