{"_id":"22770c74bcdbd5456b0b8ffb9fe51ac1","slug":"election-news-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्लाघ्राट पंचायत के वार्ड सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिल्लाघ्राट पंचायत के वार्ड सदस्यों ने ली शपथ
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को प्रधान आशा कुमारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के सभी वार्ड सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। वार्ड सदस्य टेक सिंह, रूकमदीन, हसनबीबी, आयेशा, अनु, बबली देवी, चंचला देवी और इस्माइल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करवाने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान आशा कुमारी ने पंचायत के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता बताई। साथ ही पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से जीताने के लिये सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया। आशा कुमारी ने कहा कि पंचायत के विकास में उनकी ओर से कोई भी कमी नहीं आने दी जायेगी। पंचायत में सड़कों का निर्माण, शिक्षा के लिये पाठशाला का निर्माण और बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का उचित प्रबंध करवाया जायेगा। उन्होंने समस्त विभागों से पंचायत में समान विकास करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन