फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   deadbody recover in dharwala

चार माह से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी

Tue, 22 Nov 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 22 Nov 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
deadbody recover in dharwala
मामले की जांच करती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

चंबा की खुंदेल पंचायत के लापता बाशिंदे का शव इसी क्षेत्र के द्रोण नाला में मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने शव की सूचना भरमौर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान चरणो राम (35) पुत्र मुरली राम उपतहसील धरवाला के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चरणो 29 जून 2016 से लापता था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर शव कब्जे में लेकर टांडा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


शव इतना पुराना और गल सड़ चुका था कि बिना फोरेंसिक जांच के तथ्य नहीं जुटाए जा सकते हैं। लिहाजा इस मामले की जांच अब टांडा से फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। मृतक मरने से पहले क्षेत्र में सामान्य जीवन जी रहा था। इसी दौरान यह अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन किए उसका कुछ पता नहीं चला। लगभग चार माह तक लापता रहने के बाद चरणो का शव क्षत-विक्षप्त हालत में नाले में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी : डीएसपी
 डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि यह मामला बेहद संजीदा हो सकता है। इसलिए पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच करवाने के लिए टांडा भेज दिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में मृतक की मौत का समय और कारणों का पता चल जाएगा। जिसके चलते जांच आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed