फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   charas accused on two days remand

चरस आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 30 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा। Updated Mon, 30 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा तीसा मार्ग पर रविवार को आठ सौ ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान दुनी चंद पुत्र किशन चंद गांव लारन तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को उस पकड़ा गया जब पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर कोटि चौक में नाका लगा रखा था। उक्त आरोपी थैला उठाए हुए आया। पुलिस को देखते ही मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस से मुश्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया।  तलाशी लेने पर उसके बैग में आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस सतर्कता से कार्रवाई कर रही है। ताकि नशे को समाज में फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed