फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bus accident in banikhet

चंबा-पठानकोट मार्ग पर निजी बस लुढ़की

Thu, 07 Apr 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 07 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
bus accident in banikhet
चंबा-पठानकोट मार्ग पर सवारियों से भरी एक निजी बस लुढ़की। - फोटो : अमर उजाला

चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत के समीप सुकड़ाई बाई में सवारियों से भरी एक निजी बस सड़क से लुढ़क गई। गनीमत रही कि जहां यह हादसा हुआ वहां सड़क से नीचे पेड़ों में बस फंस गई। अन्यथा यह हादसा भयंकर त्रासदी का रूप धारण कर सकता था।

विज्ञापन


बस डलहौजी से वीरवार दोपहर लगभग तीन बजे भंजराडू जा रही थी। सुकड़ाई बाई पर गड्ढों से बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे  में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल बाथरी व बनीखेत और डलहौजी में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों व बस के कंडक्टर के अनुसार हादसे  का कारण बुरी तरह से खराब सड़क व बस में ओवरलोडिंग तथा बस की तेज गति है। बस में सवारियों की क्षमता 42 थी लेकिन उसमें 50 से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन


गड्ढों से बचने के लिए ड्राइवर बस खाई की तरफ तेजी से चला रहा था और हादसा हो गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। डलहौजी के थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने बताया कि यात्रियों के बयानों के अनुसार यह हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ है। ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर को  हिरासत में लेकर जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed