{"_id":"587e54e94f1c1bda30efee5f","slug":"accident-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत में दो बसें टकराईं, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनीखेत में दो बसें टकराईं, यात्री सुरक्षित
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत में मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज और एचआरटीसी की बसें आपस में टकरा गईं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
हादसा गाड़ियों के स्किड होने से पेश आया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पंजाब रोडवेज की बस पठानकोट की ओर जा रही थी जबकि एचआरटीसी चंबा से दिल्ली जा रही थी। बनीखेत के पास दोनों गाड़ियां सामने आई तो चालकों ने ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण मार्ग पर पानी जम गया था। इस कारण बसें स्किड हो गईं और आपस में टकरा गईं। एचआरटीसी का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। बस में बैठी सवारियों नरेश, कुमार, मनोहर, ओंकार और गौतम ने बताया कि बसें टकराने से किसी भी सवारी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
कहा कि स्किड होने से यह हादसा पेश आया। एचआरटीसी चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा ने बताया कि चालकों की सूझबूझ से हादसा टल गया।