फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 25 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
शहर के डोगरा बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। महिला शहर के निजी स्कूल में बतौर मुख्याध्यापिका कार्यरत थी। हादसा उस समय हुआ जब महिला स्कूल से घर के लिए निकली। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान निर्जला देवी आयु 55 वर्ष पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी कश्मीरी मोहल्ला चौगान वार्ड के रुप में हुई है। हालांकि महिला को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे का है जब डोगरा बाजार के समीप तारकोल बिछाई जा रही थी। यहां ट्रैक्टर तारकोल लाने के कार्य में लगा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और निर्जला देवी इसकी चपेट में आ गई। इससे ट्रैक्टर उनके ऊपर से गुजर गया। ट्रैक्टर चालक इसके बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन निर्जला देवी को चंबा अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। इसके बाद ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की पहचान रविंद्र कुमार, निवासी उदयपुर का रहने वाला है। महिला की मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है तो वहीं बाजार के लोग भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने किया मामला दर्ज : वीरेंद्र तोमर
एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले को लेकर ठेकेदार से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed