{"_id":"5b0ed5534f1c1ba36e8b563d","slug":"51527698771-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैहरा में पुलिस ने दुकान से पकड़ी दो पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैहरा में पुलिस ने दुकान से पकड़ी दो पेटी अवैध शराब
Updated Wed, 30 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैहरा में घर से पकड़ी दो पेटी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। गैहरा में पुलिस ने एक घर से दो पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैहरा के दरमाणी गांव में रहने वाले मान सिंह के घर में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इसके आधार पर पुलिस ने घर में दबिश दी। घर में तलाशी के दौरान एक कमरे में पुलिस को दो पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब रखने और बेचने को लेकर मान सिंह के पास कोई भी परमिट नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने का मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि गैहरा में एक घर से दो पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।