{"_id":"5b6076304f1c1b827d8b5c3a","slug":"31533048368-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनवास में दो मंजिला मकान और दुकान स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनवास में दो मंजिला मकान और दुकान स्वाह
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। दुर्गम क्षेत्र पांगी के तहत ग्राम पंचायत लुज के गांव वनवास में बीती देर रात हुए अग्निकांड से दो मंजिला पक्के मकान में बने दस कमरे और एक दुकान सामान समेत जलकर स्वाह हो गई। इस अग्निकांड में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। अग्निकांड में करीब 8 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने रसोईघर से उठने वाले धुएं को देख बाहर भाग कर अपनी जानें बचाई। रसोईघर में आग लगने के बाद प्रचंड हुई आग में देखते ही देखते अन्य कमरों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं, मंगलवार को अग्निकांड की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान, आरसी पांगी, राजस्व विभाग की टीम ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। आरसी पांगी ने हर परिवार के मुखिया को पांच-पांच हजार रुपये, दो-दो कंबल और तिरपाल सहायता स्वरूप प्रदान की है।
गौरतलब हो कि जनजातीय क्षेत्र पांगी की लुज पंचायत के गांव बनवास निवासी हरि सिंह पुत्र बृजलाल, खेमराज पुत्र दीवान चंद, रतो देवी पुत्री बृजलाल, अमित पुत्र हरि सिंह और शेर सिंह पुत्र हरि सिंह दो मंजिला पक्के मकान के दस कमरों में रहते थे। इसके अलावा खेमराज घर में ही एक रेडिमेट गारमेंट की दुकान चलाता था। सोमवार देर रात अचानक रसोईघर से धुआं उठने लगा। परिवार के सदस्य ने रसोईघर से उठता देख परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में अवगत करवाया। इसके बाद परिवार के 15 सदस्यों ने मकान से बाहर खुली जगह की तरफ भाग कर जानें बचाई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इस कारण रसोई घर में रखा सिलिंडर भी ब्लास्ट हो गया है। हरि सिंह के मकान में लगी आग को देखकर ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, आग की बढ़ती लपटों के आगे ग्रामीण भी कुछ नहीं कर पाएं। बहरहाल, हरि सिंह के सामने दो मंजिला मकान के दस कमरे और एक दुकान और उसके भीतर रखा गया।
विज्ञापन
इसमें सारा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने हरि सिंह के मकान में लगी आग लगने की सूचना पंचायत प्रधान को दी। मंगलवार को पंचायत प्रधान, आरसी पांगी और राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित के मकान का मुआयना किया। आशंका है कि रसोई घर में शॉर्ट सर्किट होने से ही मकान में आग लगी है। पंचायत प्रधान लुज ने बताया कि हरि सिंह के दो मंजिला मकान में बने दस कमरे और एक दुकान सामान सहित अग्निकांड की भेंट चढ़ गई है। मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया। यहां पर प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
इनसेट
आरसी पांगी चमन लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुंज पंचायत के बनवास गांव में दो मंजिला पक्का मकान जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रभावित गांव का दौरा कर परिवारों को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि के अलावा कंबल और तिरपाल प्रदान किए हैं। कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द ही राशन भी मुहैया करवा दिया जाएगा।