फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन टिपरों के दस्तावेज और एक लाइसेंस किया जब्त

तीन टिपरों के दस्तावेज और एक लाइसेंस किया जब्त

Mon, 31 Dec 2018 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
तीन टिपरों के दस्तावेज और एक लाइसेंस किया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कियाणी (चंबा)। कियाणी नाले के समीप पुलिस टीम ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने तीन टिपरों के दस्तावेज जब्त किए। जबकि एक चालक का लाइसेंस जब्त किया गया है। इसके अलावा खनन विभाग के पास भी एक मामला भेजा है। पुलिस टीम ने दोबारा अवैध खनन न करने की हिदायत दी। टीम ने साफ कहा है कि अगर वह दोबारा खनन करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एसएचओ प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कियाणी नाले के समीप अवैध खनन चल रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम गठित की। एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन टिपरों के कागजात जब्त किए। इसके साथ ही चालक का लाइसेंस जब्त किया। गौरतलब है कि क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन हो रहा था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जैसे ही पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed