फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गहरी खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

गहरी खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

Fri, 30 Mar 2018 10:26 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
भरमौर (चंबा)। तुंदाह-बन्नी मार्ग पर सिलपड़ी में जीप गहरी खाई में गिर गइ। इससे चालक की मौत हो गई। गाड़ी को मोड़ते समय टायर सड़क से नीचे उतर गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस थाना भरमौर को दुर्घटना के बारे जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिलपड़ी में शुक्रवार सुबह एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान मस्तराम (40) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव सिलपड़ी पंचायत तुंदाह के रूप में हुई है। मस्तराम शुक्रवार को तुंदाह-बन्नी मार्ग पर सिलपड़ी के पास जीप को मोड़ रहा था। इसी दौरान गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। गाड़ी के परखचे उड़ चुके थे। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि जीप चालक की दुर्घटना में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed