{"_id":"5a50d80c4f1c1bcf6d8b8237","slug":"201515247628-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में प्रोजेक्ट कर्मी से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा में प्रोजेक्ट कर्मी से मारपीट
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीसा थाना के तहत मारपीट का मामला सामने आया है। लोभी राम पुत्र बलवंत सिंह निवासी भटका जोकि निजी प्रोजेक्ट में स्टोर कीपर के पद पर तैनात है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि केशर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हिम्मत, नंदलाल, जीतू और उनके साथियों ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट का रास्ता बंद करके उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लोगों उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां से भागकर उसने जान बचाई। साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत तीसा थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही सभी लोगों को थाने में हाजिर होने के फरमान जारी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।