फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हृदय गति रुकने से मौत

हृदय गति रुकने से मौत

Sat, 16 Jun 2018 10:14 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
हृदय गति रुकने से मौत
Heart attack

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर में आजीविका कमाने आये नेपाली मूल के व्यक्ति की शनिवार को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मृतक का नाम बहादुर सिंह बताया जा रहा है। वह काफी अरसे से चंबा में कुल्फी आदि बेचने का काम करता था।

अभी तक मृतक के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज की मार्चेरी में रखाहै। पुलिस ने घटना की रोजनामचे में इत्ल्ला रपट डाल दी है। 72 घंटे तक मृतक के परिजनों का पता न चलने की सूरत में इसे लावारिस मानकर दाह संस्कार के लिए नगर परिषद को सौंप दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह अचानक बहादुर सिंह की तबीयत बिगड़ी। उसे चिकित्सीय परामर्श के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद ही बहादुर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के साथ कोई परिजन न होने के चलते तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। फिलहाल अभी तक परिजनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने नेपाली मूल की हृदय गति रुकने से मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed