{"_id":"6ab818adb182c77cda009c27","slug":"scooty-hit-by-truck-young-woman-dies-sister-in-law-critically-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164725-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, युवती की मौत, भाभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, युवती की मौत, भाभी गंभीर
Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
महोली। क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार देर शाम एक स्कूटी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी सवार युवती व उनकी भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भाभी को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
नगर के अवस्थी टोला गंज बाजार निवासी पप्पू रस्तोगी की पुत्री सिमरन रस्तोगी (22) अपनी भाभी नेहा (35) के साथ जरूरी काम से स्कूटी से कस्बे के बाईपास तक गई थीं। देर शाम दोनों वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर कठिना पुल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही सिमरन की मौत हो गई। सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)