{"_id":"5c892ce1bdec2213f52b71e1","slug":"161552493793-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर समान सजाने वाले एक दर्जन दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर समान सजाने वाले एक दर्जन दुकानदारों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिलाधीश के निर्देशों की अनुपालना करते हुए पुलिस ने बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर बुधवार को शिकंजा कसा। इस कार्रवाई के तहत करीब एक दर्जन कारोबारियों के चालान काटे गए हैं। प्रशासन इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के कारोबारी लंबे समय से दुकानों के बाहर सामान सजा रहा हैं। इसको लेकर नगर परिषद और पुलिस की ओर से कई बार हिदायत दी गई है। मगर इसके बावजूद कारोबारी सामान बाहर सजा रहे थे। इसको देखते हुए उपायुक्त ने पुलिस और नगर परिषद को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
इसको देखते हुए बुधवार को पुलिस और नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत करीब एक दर्जन दुकानदार ऐसे पाए गए जिन्होंने सामान को बाहर सजा रखा था। इसको देखते हुए उनके मौके पर ही चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले नगर परिषद ने कारोबारियों को अंतिम चेतावनी भी जारी की थी। इसके बावजूद कारोबारी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई। इन चालानों को पुलिस अब कोर्ट में पेश करेेगी। यहां न्यायाधीश द्वारा दुकानदारों को जुर्माना लगाया जाएगा।
जिलाधीश के कड़े रूख को देखते हुए शहर के अन्य दुकानदारों में बाहर रखे हुए सामान को समेट लिया। पुलिस को प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी दुकानदार सड़क पर सामान रखने से बाज नहीं आएगा। उसका सामान जब्त कर लिया जाए। अब पुलिस की टीम रोजाना शहर में निरीक्षण करके अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देगी।