{"_id":"5b1abc344f1c1bae6e8b6fc0","slug":"161528478772-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा से नाबालिग के अपहरण मामले में तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा से नाबालिग के अपहरण मामले में तीन लोग गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। तीसा से हुुए नाबालिग अपहरण के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को ऊना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नाबालिग किशोरी के भाई ने मंगलवार को पुलिस थाना तीसा में बहन के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बहन के अपहरण के पीछे तीन लोगों पर शक जाहिर किया। इनके नाम भी उन्होंने पुलिस को दिए। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मंगलवार को ऊना के लिए रवाना हो गई। यहां पर उन्होंने नाबालिग और उसका अपहरण वालों की तलाश शुरू की। मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। बुधवार को पुलिस को उनके बारे में अहम सुराग मिला। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित स्थान में जाकर नाबालिग और तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। तीनों को चंबा लाया जा रहा है। चंबा लाने पर नाबालिग और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
तीसा थाना में दो दिन पहले नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। नाबालिग को ऊना से सही सलामत ढूूंढ निकाला है। इसके साथ ही अपहरण के आरोप में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।