{"_id":"5d24bb9f8ebc3e6cf72219c2","slug":"15626883889-chamba-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत पियूहरा में ढांक से गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार देर रात को हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक की पहचान सुरिंद्र पुत्र जय सिंह गांव हिंड पंचायत पियुहरा के रूप में हुई। बताया जा रहा हे कि वह शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहां से लौटते समय कुट ढांक के पास अचानक उसका पांव फिसल गया और नीचे जा गिरा। सुबह के समय यहां से आवाजाही करने वालों लोगों ने शव को देखा। इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव के पोस्टमार्टम करवाने की औपचारिकताएं पूरी कर रही है। ग्राम पंचायत पियूहरा के प्रधान देसराज शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक दृष्टि में मौत का कारण ढांक से गिरना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।