फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जमीन बेचने के नाम पर महिला ठगी

जमीन बेचने के नाम पर महिला ठगी

Sat, 28 Apr 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर महिला ठगी
- फोटो : Demo Pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
बरौर में जमीन बेचने के नाम पर एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बरौर में महिला को जो जमीन बेची गई। उसके बदले किसी और जमीन के कागजात थमाए गए। एक वर्ष तक परिवार महिला को जमीन पर खेती बाड़ी करने देता रहा। अब परिवार ने उस जमीन पर अपना हक जमाना शुरू कर दिया है।

इसको लेकर महिला परेशान है। अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर महिला ने न्यायालय में याचिका दायर की। इसके बाद न्यायालय ने पुलिस को मामले की तफ्तीश करने के आदेश दिए। पुलिस थाना चंबा में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कल्पना पत्नी पूर्ण चंद निवासी बरौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने वर्ष 2016 में बलदेव पुत्र चेतू और उसके परिवार से डेढ़ लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। एक साल तक वह खरीदी जमीन पर खेती बाड़ी करती रही। एक साल के बाद इस परिवार ने बेची जमीन पर अपना हक जमाना शुरू कर दिया। परिवार ने जमीन के जो कागजात उसे दिए थे। वह किसी दूसरी जमीन के निकले। इसके चलते परिवार ने चालाकी दिखाते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलदेव पुत्र चेतु, सतपाल पुत्र बलदेव, नरेश पुत्र बलदेव और नौनो पत्नी बलदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 209, 379, 420, 425, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस छानबीन में जुटी : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कोर्ट के जरिए महिला की थाना में शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही मामले को निपटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed