{"_id":"5acba06e4f1c1bf4618b65a1","slug":"141523294318-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती को तीन लोगों ने पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती को तीन लोगों ने पीटा, केस दर्ज
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
fighting shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। तीसा के सगलुया गांव में खेतों में काम कर रहे दंपती को तीन लोगों ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस थाना तीसा नेे शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुंशी राम निवासी सगलुया पत्नी दिलदेई और नंद कुमार के साथ खेत में डंगा लगा रहा था। इसी दौरान सोभिया राम और उसके साथी वहां आए और उन्हें भरा बुला कहने लगे। कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद सोभिया राम व उसके साथियों ने डंडों के साथ लोगों को पीटना शुरू कर दिया। तीनों के सिर और बाजू में चोटें आई हैं। गनीमत रही कि घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें बचाया। अन्यथा मारपीट का नतीजा कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना घायलों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस कर रही मारपीट मामले की जांच : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।