फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   116 चालकों के तीन माह के लिए लाइसेंस संस्पेंड

116 चालकों के तीन माह के लिए लाइसेंस संस्पेंड

Wed, 02 May 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
116 चालकों के तीन माह के लिए लाइसेंस संस्पेंड
driving licence - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा पुलिस ने दो माह में 116 बिगड़ैल चालकों के लाइसेंस तीन माह के लिए रद्द किए हैं। यह ऐसे चालक हैं जो मोबाइल सुनते और शराब पीकर वाहन चला रहे थे। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का कड़ा संदेश दिया है। पुलिस के अनुसार इस समयावधि में पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की थी। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर कर गाड़ी चलाने वाले 56 चालकों, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालो के 8 लाइसेंस, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वालों के 49 और माल वाहक गाड़ियों में सवारियां ले जाने वालों के 3 लाइसेंस जब्त किए। इन लाइसेंस को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार तीन महीने के लिए निलंबन करने की संस्तुति के लिए क्षेत्रिय लाइसेंस अधिकारी के कार्यालय भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिले में पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुुधारने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जगह-जगह नाके लगाकर चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इससे जिले में वाहन चालकों की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ैल चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। जो भी चालक मोबाइल और शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed