{"_id":"5bcf326cbdec22698b7fca08","slug":"11540305516-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने टांडा में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने टांडा में तोड़ा दम
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-द्रम्मण से वाया रजै (नगरोटा) मार्ग पर कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिहुंता-द्रम्मण वाया रजै (नगरोटा) मार्ग पर सरणू राम पुत्र ध्यानाराम गांव सनेड़ ग्राम पंचायत रजैं सोमवार देर शाम पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार नंबर पीबी 11 बीएम 5782 ने सरणू को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। कार चालक अनिल राणा वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर, धर्मशाला का का रहने वाला है। घटना की जानकारी सिहुंता पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सरणू को घायलावस्था में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सरणू को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन घायल सरनू को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचें। यहां पर जख्मों के ताव को न सहते हुए सरणू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक अनिल राणा वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर धर्मशाला के खिलाफ 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद में पुलिस ने चालक को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन