फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona reached school, 23 infected including two students

स्कूल में पहुंचा कोरोना, दो विद्यार्थियों समेत 23 संक्रमित

Sun, 31 Jul 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corona reached school, 23 infected including two students
चंबा। जिले में रविवार को दस और ग्यारह वर्षीय स्कूली बच्चों समेत 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं बीस संक्रमितों ने कोरोना को हराया भी है। जिले में एक्टिव केस अब 363 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 189 लोगों के सैंपलों की जांच की गई।
विज्ञापन

संक्रमित बगरोटा, सुरंगाणी, शीतला ब्रिज, चिल्ली, क्याणू, न्याग्रां, अपर जुलाहकड़ी, ढांजू, कुंडी, लंगोई, घांघज, भरमौर, संघणी, ककरोटा, सुराड़ा और जुलाहकड़ी से हैं। जबकि एक चरवाड़ी प्राथमिक स्कूल से दस वर्षीय और माध्यमिक पाठशाला चरवाड़ी से ग्यारह वर्षीय विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिक्षा विभाग ने स्कूल को निर्धारित अवधि के लिए सील कर दिया है। साथ ही स्टाफ को स्कूल भवन के सैनिटाइजेशन के लिए आदेश दे दिए हैं। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 13.20 प्रतिशत रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि दो स्कूली विद्यार्थियों सहित 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed