फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Commission takes a strict view of the play at the Dangal fair; seeks a report within seven days.

Chamba News: दंगल मेले के नाटक पर आयोग सख्त, सात दिन में मांगी रिपोर्ट

Wed, 15 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Commission takes a strict view of the play at the Dangal fair; seeks a report within seven days.
चुराह (चंबा)। भंजराड़ू में आयोजित दंगल मेले के दौरान कथित रूप से प्रस्तुत जाति आधारित अपमानजनक नाटक का मामला राज्य अनुसूचित जाति आयोग पहुंच गया है।
विज्ञापन

आयोग ने उपायुक्त को निष्पक्ष जांच करवाकर सात दिन में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट एटीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। आयोग के सदस्य सचिव विश्रुत भारती ने 15 जुलाई को जारी पत्र में कहा है कि आयोग को 13 जुलाई को एक शिकायत मिर्ली। इसमें आरोप लगाया है कि 10 जुलाई को भंजराड़ू में दंगल मेले के दौरान प्राइमरी स्कूल तीसा के बच्चों की ओर से प्रस्तुत नाटक में अनुसूचित जाति समुदाय को कथित तौर पर अपमानजनक ढंग से चित्रित किया गया। आयोग ने उपायुक्त से कहा कि आवश्यक हो तो किसी वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित कर मामले की जांच करवाई जाए। स्पष्ट किया जाए कि प्रथम दृष्टया यह मामला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989, भारतीय न्याय संहिता, 2023 अथवा अन्य किसी लागू कानून के तहत अपराध की श्रेणी में आता है या नहीं। आयोग ने पुलिस अधीक्षक को एसआईटी को सहयोग करने और पुलिस कार्रवाई की अलग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed