{"_id":"670167a48a7c42258d08387c","slug":"cleanliness-campaign-started-garbage-was-piled-up-outside-the-school-after-three-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134525-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वच्छता अभियान चलाया, तीन दिन बाद ही विद्यालय के बाहर कूड़े का ढेर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वच्छता अभियान चलाया, तीन दिन बाद ही विद्यालय के बाहर कूड़े का ढेर लगाया
Sat, 05 Oct 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के मुख्य गेट के बाहर लगा कूड़े-कर्कट का ढ़ेर।
तेलका (चंबा)। दो अक्तूबर को चलाए स्वच्छता अभियान की तीसरे दिन ही पोल खुल गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के परिसर के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं।
कूड़े के अंबार को लेकर स्कूल प्रबंधन, पंचायत प्रबंधन तक हाथ खींच रहे हैं। वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता को लेकर व्यापार मंडल का सहयोग न मिलना इसका कारण बताया जा रहा है। दूसरी ओर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के भवन का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आठ अक्तूबर को शिलान्यास करेंगे।
स्वच्छता अभियान को लेकर पंचायत और स्कूल स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान तेलका में औंधे मुंह गिर गए हैं। तेलका में स्कूल परिसर समेत जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के मुख्य मार्ग पर फैला कूड़ा-कर्कट स्वच्छता अभियानों को मुंह चिढ़ा रहा है।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक पंचायत स्तर पर कूड़ा एकत्रित करने, नाले में कचरा न फेंकने को लेकर व्यापार मंडल से सहयोग मांगा गया था। इस पर व्यापार मंडल ने अपने स्तर पर ही सफाई की व्यवस्था करने की बात कही। दुकानदार और लोग स्कूल परिसर के बाहर कूड़ा-कर्कट फैला रहे हैं।
पवन कुमार, संतोष कुमार, कृष्ण, मनोज कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और अब्दुल मोहम्मद ने बताया कि पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करने का दायित्व पंचायत का है। तेलका में इसके उलट हो रहा है। यहां पंचायत प्रबंधन से लेकर लोग कम ही स्वच्छता में सहयोग कर रहे हैं।
--
तेलका विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर के बाहर गंदगी किसने फैलाई है, उन्हें जानकारी नहीं हैं। लोगों की ओर से कूड़ा-कर्कट फेंकने से बीमारियां फैलने का खतरा है।
--
पंचायत प्रधान मौड़ा अशोक सूर्यांश ने बताया कि नाले में गंदगी और बेस्ट सब्जियां न फेंकने को लेकर व्यापार मंडल का सहयोग मांगा गया था, लेकिन व्यापार मंडल ने अपने स्तर पर ही कार्य करने की बात कही। व्यापार मंडल के सहयोग न करने से स्कूल परिसर के बाहर गंदगी के ढेर लग रहे हैं।
--
व्यापार मंडल तेलका के प्रधान देसराज बसंत ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही उक्त स्थान पर साफ-सफाई करवा कर सूखे कूड़े को जलाकर नष्ट कर दिया जाएगा। बताया कि पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।