फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Class IV personnel did not receive 13 months salary

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को नहीं मिला 13 माह का वेतन

Thu, 15 Apr 2021 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Class IV personnel did not receive 13 months salary
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को नहीं मिला 13 माह का वेतन
विज्ञापन

कहा-स्वास्थ्य विभाग में दिन-रात दे रहे हैं सेवाएं
महासंघ ने वन मंत्री राकेश पठानिया को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में वन मंत्री राकेश पठानिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 13 माह का वेतन दिया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष महिंद्र लाल और वरिष्ठ उपप्रधान अवतार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी देते हैं लेकिन उन्हें सिर्फ 12 माह का वेतन दिया जाता है। जबकि, नर्सिंग स्टाफ को 13 माह के वेतन की अदायगी की जाती है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग स्टाफ के साथ वे भी दिन-रात सेवाएं देते हैैं लेकिन, उन्हें 13 माह के वेतन की अदायगी नहीं की जाती है। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 13 माह के वेतन का जल्द भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed