{"_id":"64f615178c4c78872f082387","slug":"chinmal-adhwari-bear-killed-50-sheep-goats-and-2-cows-chamba-news-c-88-1-ssml1004-6713-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चिन्मल अधवारी भालू ने मार डालीं 50 भेड़-बकरियां, 2 गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चिन्मल अधवारी भालू ने मार डालीं 50 भेड़-बकरियां, 2 गाय
Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। कबायली क्षेत्र पांगी की हुड़ान भुटोरी के तहत चिन्मल अधवारी में भालू ने रविवार को 50 भेड़-बकरियों और 2 गायों को मार डाला। मवेशियों के चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और आग की मशालें जलाकर भालू को वहां से भगाया। प्रभावितों ने प्रशासन से उन्हें भालू के आतंक से छुटकारा दिलवाने की मांग की है।
प्रभावितों में मोनू, रामनाथ, घासी राम, नितिन और नाथ राम आदि ने बताया कि ग्रामीण अपने मवेशियों को अधवारी में छोड़ देते हैं। प्रत्येक मवेशी पालक एक-एक दिन के लिए अधवारी में मवेशियों की देख-रेख को जाता है। अधवारी पर मवेशियों की देखरेख के लिए कुछ लोग गए थे। रविवार की मध्यरात्रि उन्होंने शोरगुल सुना तो वे अपनी नींद से उठ गए। उन्होंने मवेशियों के बाड़े में जाकर देखा तो भालू उनके माल-मवेशियों को क्षति पहुंचा रहा था। उन्होंने शोर मचाकर और आग की मशालें जलाकर भालू को वहां से भगाया, लेकिन तब तक 50 भेड़-बकरियों और 2 गायों को अपना शिकार बना चुका था।
--