{"_id":"69eba5f4f1381c4ace098eb0","slug":"chamba-wins-volleyball-trophy-by-defeating-salooni-iti-chamba-news-c-88-1-ssml1004-181447-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी आईटीआई को हरा कर चंबा ने जीती वॉलीबाल की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी आईटीआई को हरा कर चंबा ने जीती वॉलीबाल की ट्रॉफी
Fri, 24 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
महिला वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला स्तरीय सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में महिला वर्ग खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुक्रवार को आईटीआई चंबा में शुरू हुई।
शुभारंभ पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच आईटीआई चंबा और आईटीआई गरनोटा के मध्य खेला गया। इसमें आईटीआई चंबा ने 25-04 और 25-12 से गरनोटा को हराया। दूसरा मैच आईटीआई भरमौर और छतराड़ी के बीच खेला गया। इसमें 25-19, 25-11 से भरमौर विजेता रहा। तीसरे मैच में भरमौर को 25-04, 25-05 से हराकर सलूणी विजेता बना। फाइनल चंबा और सलूणी के बीच में खेला गया। इसमें चंबा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सलूणी को 25-23 और 25-18 अंक से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि एसी टू डीसी मनमोहन शर्मा थे। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन में खेलकूद का भी अहम योगदान है। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ खेल के क्षेत्र में नाम कमाने का भी मौका मिलता है। प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा, भरमौर, छतराड़ी, गरनोटा, सलूणी की लगभग 150 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
--
खो-खो में भरमौर ने दर्ज की जीत
जिला स्तरीय आईटीआई की महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खो-खो प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के तहत भरमौर आईटीआई और गरनोटा आईटीआई के बीच में मैच खेला गया। भरमौर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 पॉइंट से मैच जीता।