फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Teesa road closed again for 11 hours due to landslide

चंबा-तीसा मार्ग चांजू पुल के पास भूस्खलन से आठ घंटे रहा बंद

Tue, 01 Mar 2022 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Teesa road closed again for 11 hours due to landslide
चांजू पुल के पास भूस्खलन से बाधित चंबा तीसा मार्ग - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग एक बार फिर ग्यारह घंटे तक बंद रहा। सोमवार देर रात 11 बजे निर्माणाधीन चांजू पुल के पास एक बार फिर भारी भूस्खलन से मार्ग बाधित पड़ गया। सड़क बंद होने से मंगलवार सुबह चंबा से चांजू जाने वाली बसें बीच रास्ते में ही फंस गईं। बसों में बैठी सवारियां रातभर सड़क बहाल होने का इंतजार करती रहीं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभाग की लेबर और मशीनरी ने सुबह दस बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुराह उपमंडल में बीते दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है। मौसम खुलने के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। चंबा-तीसा मार्ग पर निर्माणाधीन चांजू पुल के पास सोमवार सुबह भी पहाड़ी दरकने के बाद बंद मार्ग को सोमवार शाम तीन बजे बहाल करवाया गया था। इसके बाद देररात 11 बजे एक बार फिर पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई।
विज्ञापन

वाहन चालकों को वाया हिमगिरी, बरोटी और सलूणी होकर चांजू पहुंचना पड़ा। राकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रताप चंद, अमित कुमार, किशन चंद आदि ने बताया कि चांजू पुल के पास पहाड़ दरकने से बार-बार भूस्खलन की वजह से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग रही है। बताया कि सड़क बंद होने से तीसा से टांडा, पठानकोट और टांडा के लिए निकलीं निजी बसों समेत चंबा की ओर से शिमला-बैरागढ़, परमाणू-तीसा सहित एचआरटीसी के अन्य रूटों पर निकलीं बसें भी फंसी रहीं। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लेबर और मशीनरी ने सड़क को बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed