फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus leaves Chandigarh one hour late, passengers suffer in the cold

Chamba News: एक घंटा देरी से चंडीगढ़ रवाना हुई बस, ठंड में यात्री परेशान

Sun, 18 Jan 2026 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bus leaves Chandigarh one hour late, passengers suffer in the cold
चंबा। चंबा से चंडीगढ़ रूट की एसी बस से सफर करने वाले यात्री उस समय परेशान हो गए, जब रविवार रात को बस स्टैंड में ही खराब हो गई। बस रात 8:15 बजे चलनी चाहिए थी, वह बस 9:15 बजे रवाना हुई। यात्री पीठ में अपने सामान का बैग उठाकर एक घंटा ठंड में इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इस बस में कुछ यात्री ऐसे भी रहे, जिनको सोमवार सुबह हर हाल में चंडीगढ़ पहुंचना था। वहीं, कई ऐसे छात्र, जो कि छुट्टी से वापस अपने शिक्षण संस्थानों में जा रहे थे, वे भी परेशान हुए। बस के क्लच में खराबी के चलते बस देरी से निकली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी बस रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने चालक-परिचालक से बस चलने के बारे में पूछना शुरू कर दिया। तब उन्होंने जवाब दिया कि बस चलेगी या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। यात्रियों ने एचआर टीसी की लचर व्यवस्था पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद बस स्टार्ट हुई तो लोगों राहत की सांस ली। यात्रियों ने कहा कि किराया चुका कर एसी बस की ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर आरामदायक होने की बजाय परेशानी भरा हो जाएगा।

यात्री सुरेश कुमार, अरुण कुमार, करण, योगेश कुमार, अर्चना कुमारी, नीलू कुमारी और सुरेश कुमार ने बताया कि बताया कि चालक ने जैसे ही बस को स्टार्ट किया तो उसमें अचानक खराबी आ गई, जिस कारण वो आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद चालक ने प्रबंधन को सूचित किया तो बस को ठीक करने के लिए मेकेनिक बस स्टैंड पहुंचे, जिन्होंने खराब बस को ठीक किया। 9:15 बजे बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हो पाई। उन्होंने कहा कि ऐसे रात के लम्बे रुटों पर अच्छी कंडीशन की बसें चलाई जानी चाहिए।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि क्लच में खराबी आने से बस एक घंटा देरी से अपने रूट पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed