फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bridge fell down

कुगति में भारी बारिश से बहे पुल, कार्तिक स्वामी मंदिर में फंसे श्रद्धालु

Sun, 03 Jul 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Sun, 03 Jul 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन

भरमौर की कुगति पंचायत में कार्तिक स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए गए दर्जनों श्रद्धालु आसमानी कहर बरसने पर मंदिर में ही फंस गए हैं। भारी बारिश के चलते मंदिर से कुगति पंचायत को जोड़ने वाली दोनों पुल बह गए हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन


नाले के उफान पर आने से सात घराट और उनमें रखा करीब 6 क्विंटल अनाज भी बह गया है।उधर प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर बने रहने की हिदायत जारी कर दी है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते राहत कार्यों में विघ्न पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान नालों पर बह गई पुलियों के अस्थायी निर्माण से हो सकता है। ऐसे में जब तक बारिश नहीं रुकती और नालों में बढ़ा हुआ जल स्तर कम नहीं हो जाता है, तब तक राहत के प्रयास भी फंसे हुए लोगों तक नहीं पहुंच सकते हैं। कार्तिक स्वामी मंदिर में फंसे कुछेक श्रद्धालु स्थानीय हैं तो कई श्रद्धालु बाहरी क्षेत्रों से शिव पुत्र कार्तिक स्वामी के दर्शन की आस को लेकर यहां पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर लगातार दो दिन से हो रही बरसात के चलते खाने पीने की वस्तुओं की भी कमी हो रही है। जिसके चलते धीरे धीरे समस्या नासूर बनती जा रही है। हालांकि बीते कुछ वर्ष पहले भरमौर प्रशासन द्वारा कुगति पंचायत के कुछ युवाओं को आपदा प्रबंधन और पर्वतारोहण के गुर सिखाए गए थे। जिनकी सहायता से मंदिर में फंसे हुए श्रद्धालुओं तक आवश्यक वस्तुओं की खेप पहुंचाई जा रही है। जिनमें पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान : प्रधान
 कुगति पंचायत की प्रधान रीना देवी ने बताया कि उन्होंने स्वयं जायजा लिया है। जिसमें लाहल व कुगति नाले के ऊपर के पुल बह चुके हैं। इसके अलावा यहां पर कुछ लोगों के घराट भी बह गए हैं। इस कहर से लगभग पचास लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

 
मौसम सुधरने तक मंदिर में ही रहें श्रद्धालु : एसडीएम
 एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पंचायत प्रधान ने सूचना दी है। हालात का जायजा लेकर प्रशासनिक दल को तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मौसम सुधरने तक श्रद्धालु मंदिर में रुक कर इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed